रायपुर
24 को पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी जिलों में धरना देगा
20-May-2022 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 मई। छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को 27 फीसदी आरक्षण दिलाने भाजपा 24 मई को सभी जिला मुख्यालयों में क्ष धरना देकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपेगी । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 27त्न आरक्षण पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रदान कर रही है ।हर क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ में लोग वंचित हैं। इसी मुद्दे को लेकर मोर्चा 24 मई को धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेगी। मोर्चा की वर्चुअल बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा के प्रदेश प्रभारी लखन देवांगन , मोर्चा महामंत्री भरत वर्मा महामंत्री डाँ खिलावन साहू एवं प्रदेश पदाधिकारी संभाग एवं जिले के प्रभारी व जिला अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे