रायपुर

स्वच्छता दीदियों से कांग्रेस का काम कराया जा रहा, पार्षदों की आयुक्त से शिकायत
20-May-2022 9:14 PM
स्वच्छता दीदियों से कांग्रेस का काम कराया जा रहा, पार्षदों की आयुक्त से  शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 मई। भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त से गंभीर शिकायत की है।  पार्षदों ने  निगम के अमले के  कांग्रेसी करण किये जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायत में  कहा है कि निगम में काम करने वाली स्वच्छता दीदियों से कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। शिकायत के साथ ही सबूत सौंपकर भाजपा पार्षदों ने निगम आयुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग भी की है। शिकायत करने वालों में  नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, परिष्ठ पार्षद मृत्युंजय दुबे सहित तमाम भाजपा पार्षद भी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट