रायपुर
साढ़े तीन घंटे चला पुलिस का अभियान, गिरफ्तारी एक भी नहीं
20-May-2022 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। शहर पुलिस ने गुरूवार रात सघन जांच अभियान चलाया। रात 8 से साढ़े 11 बजे तक सभी राजपत्रित अधिकारी, और सिपाहियों की फौज शहर में जहां तहां नजर आ रही थी। लेकिन रात एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस बलों ने पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान,सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों के साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए गए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे