रायपुर
कल किसानों को मिलेंगे 17 सौ करोड़, सीएम बघेल कल ऑनलाइन पेमेंट करेंगे
20-May-2022 9:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरण के लिए कल 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इन कार्यक्रमों के लिए मंत्री, विधायक, निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिले के सभी विधायक तथा जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त के रूप में करीब 1700 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत बीते 2 वर्षों में किसानों के खाते में 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे