रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एनआर साहू , गोपाल वर्मा ,बीसी साहू संयुक्त कलेक्टर यू एस अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, दीप्ति वर्मा निधि साहू प्रभारी अधीक्षक विजय कुमार झा सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली। ज्ञातव्य है कि 21 मई को कोयंबटूर में लोकप्रिय भारत के प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आतंकवादी हमला कर उनकी हत्या की गई थी। उन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए उसी परिप्रेक्ष्य में पूरे देश में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। क्योंकि 21 मई शनिवार को अवकाश है इसलिए राज्य शासन ने आज 20 मई को ही 11 बजे शपथ लेने का निर्देश दिया था।
राजभवन में सचिवालय के उप सचिव दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ दिलाई।
अधिकारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास बनाए रखने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली शक्तियों से लडऩे की भी शपथ ली।