रायपुर
गृहमंत्री ने भी खोल दिया धर्मांतरण का भेद-साय
17-May-2022 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण के मुद्दे पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सामाजिक बैठक में दिये गए वक्तव्य का हवाला देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि भूपेश बघेल की नीति में छेद है, गृहमंत्री ने भी धर्मांतरण का भेद खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य का गृहमंत्री आप अपने समाज को धर्मांतरण से बचाने के लिए खुलकर कह रहा हो कि मतांतरण से कोई बेहतर नहीं बन जायेंगे। मतांतरण से कोई स्वर्ग नहीं मिल जायेगा। जिस मत में हैं, वहीं रहोगे तो नर्क में नहीं जाओगे, उस राज्य में किस तरह धर्मांतरण को सरकारी संरक्षण मिल रहा है, इसकी सच्चाई सामने आ गई है। गृहमंत्री की आत्मा जागी है। कांग्रेस में रहते हुए सनातन धर्म संस्कृति से समृद्ध उनके रक्त में चेतना आई है तो उनका सम्मान के साथ स्वागत है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे