रायपुर

कमरा नं-205 से दांव पर लगे दो लाख रूपए बरामद
17-May-2022 8:35 PM
कमरा नं-205 से दांव पर लगे दो लाख रूपए बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल शांति होम्स के कमरा नंबर 205 में जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मुखबिर से मिली जानकारी के मुताबिक थाना गंज एवं साइबर सेल यूनिट के स्टाफ ने होटल में दबिश दी। जहां कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रकम  लगाकर जुआ खेल रहे हैं ।इन आठ  जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से  से नगद 2,02,500/- रुपए एवं ताश पत्ती जप्त किया गया।  थाना गंज पुलिस ने म  धारा 4,5 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया।

गिरफ्तार आरोपी-  राकेश कुमार शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी गुढिय़ारी, योगेश अग्रवाल उम्र 46 वर्ष निवासी स्टेशन रोड नर्मदा पारा, रोशन उर्फ बिट्टू कृपलानी उम्र 34 वर्ष निवासी रायपुरा महादेवघाट इंद्रप्रस्थ कॉलोनी -203, विकास चित्तड उम्र 33 वर्ष निवासी आदर्श चौक मकान नंबर 165 कबीर नगर, राजा रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी मकान नंबर 69 गोल चौक डीडी नगर।  गजानंद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी जनता कॉलोनी गुढिय़ारी, धनेश्वर जांगड़े उम्र 46 वर्ष निवासी संतोषी नगर प्रयाग बिहार पेट्रोल पंप के सामने थाना टिकरापारा, राम कुमार गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी रामनगर शीतला पारा गुढिय़ारी।


अन्य पोस्ट