रायपुर
राजीव युवा मितान क्लब की बैठक लेंगे 17 को कलेक्टर
16-May-2022 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मई। कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति और सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक 17 मई को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। राजीव युवा मितान क्लब के तहत जिला स्तर पर क्लबों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण करने एवं सक्रिय किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे