रायपुर
जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई
16-May-2022 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई की है। रविवार को दो आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया मोहम्मद वसीम निवासी राजातालाब, गांधी चौक से नगदी रकम 320 रूपये एवं पास से 200 रूपये एवं ताश पत्नी बरामद किया। इधर सुरेश चौधरी निवासी गांधी चौक पर अलग से कार्रवाई करते हुए उसके पास से भी दांव लगाने के दौरान 430 रूपये बरामद किए। पुलिस ने बताया कि रात के समय संदिग्ध जमावड़े की सूचना मिलने के बाद गश्ती दल ने आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे