रायपुर
एनएच में संकट पैदा करने वाले चालकों पर नकेल
15-May-2022 8:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। नेशनल हाइवे की सर्विस लेन में गाडिय़ां खड़ी कर जोखिम बढ़ाने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को अभियान चलाकर मंदिर हसौद पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा वाहन चालकों पर जुर्माना ठोंका। साथ ही चालकों के खिलाफ में मार्ग बाधित करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान सीजी 13-एए/4036, सीजी 04-एमएल/8341 , ओडी 09/9452 के चालकों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की। इस तरह से देर शाम तक अभियान चलाया गया। एनएच में भारी भरकम वाहनों को खड़े करने क वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मार्ग बाधित कर संकट पैदा करने वाले चालकों पर अब नियमित रूप से कार्रवाई होगी। थाना पुलिस ने कार्रवाई के लिए अलग से पेट्रोलिंग दस्ता तैयार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे