रायपुर

अगले चुनाव में भाजयुमो की अहम भूमिका, नड्डा ने दिए टिप्स
14-May-2022 5:16 PM
अगले चुनाव में भाजयुमो की अहम भूमिका, नड्डा ने दिए टिप्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मई।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को पहले दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने युवा नेताओं को मार्गदर्शन दिया। नड्डा ने केंद सरकार की योजनाओं व चुनावो में अपनी मजबूत भूमिका के लिये टिप्स भी दिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
 

साहू ने कहा कि इस कार्यशाला में नया अनुभव मिल रहा हैं और हमारे नेताओं का मार्गदर्शन हमे प्राप्त हो रहा हैं। इस कार्यशाला से बहुत कुछ सीखने व आत्मसात करने मिलेगा। 


अन्य पोस्ट