रायपुर

पड़ोसी के कुत्ते ने काटा, केस थाना में
13-May-2022 7:28 PM
पड़ोसी के कुत्ते ने  काटा, केस थाना में

सरस्वती नगर इलाके का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने पालतु कुत्ते के एक महिला को काट लेने के बाद दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। महिला के पति ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया सरस्वती नगर में रहने वाले बृजेश तिवारी और नेहा तिवारी के खिलाफ में निखिल अग्रवाल ने एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 289 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस का कहना है प्रार्थी की पत्नी आस्था घर से बाहर निकल रही थी। तभी मालिक के भाई के पालतु कुत्ते ने उसे काट लिया। कई बार पालतु कुत्ते को लेकर सख्त एहतियात देने के बाद भी उनकी तरफ से लापरवाही बरती गई। कुत्ता काट लेने के बाद पत्नी जख्मी हो गई। इस पर लिखित शिकायत देते हुए निखिल ने मामला दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट