रायपुर

पता पूछने के बहाने मोबाइल लूट
13-May-2022 7:27 PM
पता पूछने के बहाने मोबाइल लूट

रायपुर, 13 मई। गुढिय़ारी में पता पूछने के बहाने युवक से मोबाइल लूट का मामला थाने पहुंचा है। प्रियांशु शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने शुक्रवार को आशिष मिर्जा के खिलाफ अपराध दर्ज किया। दो दिन पहले प्रार्थी रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर टहलने निकला था तभी आरोपी ने कहां जा रहे हो कहकर रास्ता रोका। इसके बाद पता पूछने के बाद हाथ से मोबाइल फोन लूट लिया।

प्रार्थी के शोर मचाने के पहले आरोपी वहां से फरार हो गया। झपट्टा मारकर फोन लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी की खोबजीन कर रही है।


अन्य पोस्ट