रायपुर

मैकेनिक की मौत, ठेकेदार पर एफआईआर
13-May-2022 7:26 PM
मैकेनिक की मौत, ठेकेदार पर एफआईआर

रायपुर, 13 मई। अप्रैल महीने में एसी बनाते वक्त एक मजदूर की मौत हो जाने के मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। शुक्रवार को आरोपी प्रशांत डागा के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने बताया कि प्रशांत के कहने पर मैकेनिक पितांबर साहू निवासी रावतपुरा कॉलोनी भाठागांव पीडब्लूडी कार्यालय के पास सिविल लाइंस में काम करने पहुंचा था। ऐसी बनाते वक्त दूसरे माले से अचानक वह जमीन में गिर गया। बिना सुरक्षा उपाय के काम करते वक्त हादसा होने से पितांबर की मौत हो गई। इस मामले में मर्ग कायम करने के बाद अपराध दर्ज किया गया।

 


अन्य पोस्ट