रायपुर
नौकरी दिलाने भी हड़प ली रकम
11-May-2022 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मई। पुरानी बस्ती क्षेत्र में सीएमओ बनाने का झांसा देकर युवक से 7.18 लाख रुपये वसूल करने का केस सामने आया है। चंद्रकांत सिन्हा नामक व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने ही परिचित महेश कुमार तिवारी को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर कैश रकम वसूल किया। आरोपी ने विभागीय अफसरों और नेताओं के बीच तगड़ी सेंटिंग होने का भरोसा दिलाकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे