रायपुर

राजमोहिनी देवी के नाम पर होगा अंबिकापुर जिला अस्पताल का नाम- भूपेश
10-May-2022 9:13 PM
राजमोहिनी देवी के नाम पर होगा अंबिकापुर जिला अस्पताल का नाम- भूपेश

अंबिकापुर में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा
आदिवासी समाज सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

रायपुर, 10 मई। अंबिकापुर में आयोजित आदिवासी समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर जिला अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी के नाम पर करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने गोंडवाना समाज को भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा करने के साथ ही गोंडवाना समाज के भवन परिसर में बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने 9.81 लाख रूपए डीएमएफ फंड से देने की भी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कंवर समाज को 15 लाख रूपए  की राशि, पंडो तथा चेरवा समाज को जमीन एवं 20-20  लाख रूपए देने की भी घोषणा की है.


अन्य पोस्ट