रायपुर

निर्माण स्थल से तार चोरी
10-May-2022 8:11 PM
निर्माण स्थल से तार चोरी

रायपुर, 10 मई। कोतवाली इलाके में निर्माणधीन एक मकान के पास से तार का बंडल चोरी करने का मामला थाने पहुंचा है। सोमवार को पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ में केस दर्ज करना बताया। पुलिस के बताए अनुसार हिमांशु जैन बैरन बाजार में रहते हैं। उन्होंने अपने मकान निर्माण के लिए लगभग सवा दो लाख रुपये में तार का बंडल मंगवाकर रखा था। कुछ रोज पहले ही किसी अज्ञात चोर ने तार का बंडल चुरा लिया।

चोरी के बारे में खबर मिलने पर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को शक है कि किसी परिचित ने ही धीरे-धीरे से मौके पर तार के बंडल चुरा लिए। इस मामले में अब काम करने वालों से भी पूछताछ चल रही है।


अन्य पोस्ट