रायपुर
एनएसयूआई डॉ. रमन सिंह के हर कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर करेगी विरोध
10-May-2022 8:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 मई। एन एस यू आइ पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह का पूरे प्रदेश में विरोध करेगी।इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने कहा कि राजनांदगांव में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान भारत माता की तस्वीर को जमीन पर रखकर उसका अपमान किया गया? उसका प्रदेश एनएसयूआई पुरजोर विरोध करती है। डॉ. सिंह से यह मांग करती है कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो पूरे प्रदेश में काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेगी। भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है ये लोग केवल राष्ट्रवाद की बात करते हैं। भारत माता की तस्वीर का ऐसा अपमान उनके फर्जी राष्ट्रवाद की पोल खोल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे