रायपुर
वाड्रफनगर में प्रत्येक बुधवार को अपर कलेक्टर का कोर्ट
10-May-2022 8:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 मई। जनता की मांग पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तत्काल वाड्रफनगर में लिंक कोर्ट खोले जाने की घोषणा की। तीन दिन के भीतर अमल में लाते हुए मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में आज वाड्रफनगर, रघुनाथनगर में प्रत्येक बुधवार को अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट लगाने संबंधी आदेश जिला कलेक्टर ने जारी कर दिए गए हैं।
बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुनाथनगर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से भेंट-मुलाकात के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता पहुंची थी। इन दरम्यान जनता की ओर से एक प्रमुख मांग वाड्रफनगर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट शुरू करने को लेकर की गई थी, जिससे जनता को सहूलियत मिल सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे