रायपुर
धरना स्थल बदलना सरकार का अघोषित आपातकाल है -कोमल
10-May-2022 7:49 PM
कांग्रेस महासचिव ने भूपेश को लिखी चिट्ठी
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 मई। पधरना स्थल को शहर से बाहर किये जाने के कदम को आम आदमी पार्टी ने सरकार द्वारा अघोषित आपात काल करार दिया है।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने रोष प्रगट कर कहा कि बुढापारा मे धरना स्थल बनाये रखने अथवा धरना स्थल को ईदगाह भाठा मैदान में पूर्व स्थान पर पुन: शिफ्ट करने की मांग की है।ये सब कर राज्य सरकार विभिन्न संगठनो की जायज मांगों को बलपूर्वक दबाकर अपना तानाशाही शासन चलाना चाह रही है। धरना की अनुमति नही दिये जाने के प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि प्रजातंत्र में कुछ प्रतिबंधित संगठनो को छोडक़र समस्त संगठनो को विरोध प्रदर्शन का अधिकार दिया जाना चाहिए। बुढापारा धरना स्थल में मात्र 100 लोगो को ही धरना दिये जाने की अनुमति जनता के विरोध के अधिकार को सीमित करता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे