रायपुर
भारत माता के अपमान रमन माफी मांगे -कांग्रेस
09-May-2022 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 मई। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मांग की है कि भारत माता के चित्र के अपमान के लिए वह सार्वजनिक माफी मांगे।प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनांदगांव के टेडसरा मंडल के घुमका के एक कार्यक्रम में जिसमे स्वयं रमन सिंह भाषण दे रहे वहा पर भारत माता की जो तस्वीर लगाई गई थी वह जमीन पर पड़ी हुई थी ।रमन सिंह ने अपनी भाषण देते हुए जो तस्वीर सोशल मीडिया में अपलोड किया था उसमें भी भारत माता की तस्वीर नीचे दिख रही है ।बाद में रमन सिंह ने अपने ट्यूट से उस तस्वीर को हटा लिया लेकिन कार्यक्रम में भारत माता के अपमान के लिए उन्होंने न ही खेद प्रकट किया और न ही माफी मांगे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे