रायपुर

देहात में कोचियों पर कार्रवाई
07-May-2022 9:22 PM
देहात में कोचियों पर कार्रवाई

रायपुर, 7 मई। शराब के अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। इसी कड़ी में पहले देहात के इलाकों में दबिश देकर कोचियों को पकड़ा है।  पुलिस ने शनिवार को नेवरा, अभनपुर और खरोरा क्षेत्र में अभियान चलाया। शराब के अवैध कारोबार करने की सूचना पर आरोपी मधु मिश्रा, लक्ष्मी गिरी और गजेंद्र ओगरे के ठिकानों पर दबिश दी। यहां से 45  पव्वा शराब जब्त किया गया। आरोपी शराब दुकान से खरीदी करने के बाद अपने इलाके में अवैध कारोबार के लिए नेटवर्क जमाए हुए थे। 


अन्य पोस्ट