रायपुर

11 वर्षो से एक ही वेतनमान पर काम कर रहे अतिथि व्याख्याता
07-May-2022 8:12 PM
11 वर्षो से एक ही वेतनमान पर काम कर रहे अतिथि व्याख्याता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मई। अतिथि व्याख्याता समूह के अध्यक्ष लव कुमार वर्मा ने एक बयान में कहा कि प्रदेश के कॉलेज में बीते 11 वर्षे से अतिथि व्याख्याता एक ही वेतनमान पर कार्य कर रहे है। चुनावों से पहले कांग्रेस के जनघोषणा पत्र मे किए गए वादे से उर्जा का संचार हुआ था। किंतु उनकी मांगे अब तक पूरी नही हुई है। वर्मा का कहना है कि सरकार उनकी तीन मांगे पूरी कर सम्मान से जीने का अधिकार दें। उनकी मांगों में 65 साल तक जॉब सिनियारिटी पूर्ण कालिक अवधि एक मुश्त वेतन और प्रभावित अतिथि व्याख्याताओं की पुन: नियुक्ति शामिल है।


अन्य पोस्ट