रायपुर

सरपंच संघ का खुलासा, क्षेत्र बाहर खर्च कर रहे राशि
07-May-2022 8:06 PM
सरपंच संघ का खुलासा, क्षेत्र बाहर खर्च कर रहे राशि

रायपुर, 7 मई। प्रदेश सरपंच संघ के सदस्य अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी में प्रदर्शन किया। अपनी मांगों में इन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए सीएम बघेल से इस पर रोक लगाने की भी मांग की। संघ का कहना है कि जिला और जनपथ सदस्यों के द्वारा शासन से प्राप्त राशि का उपयोग अपने क्षेत्र से बाहर जाकर किया जा रहा है। जो न्यायोचित नहीं है।


अन्य पोस्ट