रायपुर

होर्डिंग लगाते मजदूर हादसे का शिकार, दो साल बाद केस दर्ज
07-May-2022 8:03 PM
होर्डिंग लगाते मजदूर हादसे का शिकार, दो साल बाद केस दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मई। फाफाडीह इलाके में दो साल पहले एक मजदूर की हादसे के दौरान मौत होने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ अभी जुर्म दर्ज किया है। ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरण दिए मजदूर को काम पर रखा था। होर्डिंग लगाते वक्त मजदूर कई फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। गंज पुलिस ने बताया मृत मजदूर का नाम अनिल रहंगडाले निवासी बालाघाट है। अनिल अपने ठेकेदार अब्दुल रज्जाक के कहने पर रायपुर में विज्ञापन होर्डिंग लगाने का काम करने आया हुआ था। दो साल पहले फरवरी महीने में दिन के वक्त काम करते हुए अनिल का पैर स्लिप हो गया और कई फीट की ऊंचाई से वह जमीन में गिर गया। नीचे गिरने के बाद सिर में काफी चोंटे आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था। बयानों के आधार पर पुराने मामले में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अब लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया।


अन्य पोस्ट