रायपुर
नये सत्र से लटोरी स्कूल में कृषि संकाय शुरू होगा,मुख्यमंत्री बघेल ने की घोषणा
07-May-2022 7:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 मई। सीएम बघेल ने आज भेंट मुलाकात दौरे में कई घोषणाएं की। इनमें भैयाथान के ग्राम बतरा में स्वामी आत्मनन्द स्कूल,भैयाथान में आरईएस का अनुविभागीय कार्यालय,लटोरी के हायर सेकेंडरी स्कूल में एग्रीकल्चर संकाय शुरू किया जाएगा। इसी तरह से लो वोल्टेज के निराकरण के लिए 33 / 11 केवी का विद्युत सब स्टेशन की स्थापना,और भटगांव उपतहसील को पूर्ण तहसील होगा।
बीएमओ को नोटिस जारी
मुख्यमंत्री ने लटोरी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान स्टॉक रजिस्टर मैंटेन ना होने पर जतायी कड़ी नाराजगी ।लापरवाही बरतने पर बीएमओ और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस देने कलेक्टर को दिया निर्देश ।मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से जाना हालचाल ।दवाइयों और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे