रायपुर

सडक़ पर दुकान, मौदहापारा में पुलिस की कार्रवाई
07-May-2022 7:11 PM
सडक़ पर दुकान, मौदहापारा में पुलिस की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मई। मौदहापारा से केके रोड मार्ग में शनिवार को अचानक से पुलिस और निगम के उडऩदस्ते ने सडक़ पर बिखरे सामानों को जब्त करने की कार्रवाई की।  संयुक्त टीमों ने बेवजह से सडक़ जाम करने सामान बिखेरने वाले कारोबारियों पर सख्ती दिखाते हुए सीधे सामानों की जब्ती की। इधर कइयों के नाम पर जुर्माना कार्रवाई करते हुए फाइन भी वसूल किया। संडे बाजार के ठीक एक दिन पहले सख्त अभियान चलाने से पूरे इलाके में हडक़ंप मचा रहा। जानकारी के मुताबिक पुलिस व निगम की टीम सुबह नौ बजे एकाएक कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। जय स्तंभ चौक और फिर मौदहापारा थाना कांप्लेक्स के लगे हिस्से सेे सडक़ों पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान केके रोड तक में हडक़ंप मच गया। कारोबारियों ने अपनी दुकानों के बाहर ठेले खोमचे लगाने के साथ में कपड़े की दुकान के लिए स्टाल सजा रखा था। कई जगहों पर गर्मी के सीजन के लिए कमाई करने कारोबारियों ने कूलर, पंखे तक मेन सडक़ में डिस्प्ले के लिए रखे हुए थे। इससे मार्ग बाधित हो रहा था, इसलिए शिकायत मिलने के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने यहां पर अभियान चलाया। डीएसपी यातायात सतीश सिंह ठाकुर ने बताया, जिन जगहों में सडक़ें बंधक रखने और फिर बेवजह यातायात बाधित करने लापरवाही बरतने का पता चला वहां पर कारोबारियों पर सीधे जुर्माना वसूल किया गया। डीएसपी का कहना है मौदहापारा में अब अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

10 से ज्यादा जुर्माना में फंसे

मौदहापारा में दर्जनभर जगहों से सामान जब्ती के बाद दस कारोबारियों पर जुर्माना कार्रवाई हुई। इसमें से कई जगहों से निगम अमले ने सामान भी जब्त कर लिया। बताया गया लोगों ने विक्रय के सामानों को सडक़ों पर जमाकर रखा था। इससे आने जाने वालों के लिए परेशानी बढ़ रही थी। लगभग दस कारोबारियों से जुर्माना वसूल किया गया।


अन्य पोस्ट