रायपुर
उडऩखटोले की सरकार, धरातल पर कुछ काम नहीं हो रहा है-कोमल
07-May-2022 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि साढ़े तीन साल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने जनता के हितों के लिए कुछ काम नहीं किया सिर्फ कर्ज लेकर राज्य को बर्बाद कर रहे हैं। अब जब जनता की नाराजगी भूपेश बघेल को नजर आ रही है तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार के चार मंत्री जनता के पैसे का दुरूपयोग करते हुए हेलीकाप्टर से दौरा कर रहे हैं। इन मंत्रियों को प्रदेश के दौरे के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया गया है। कोमल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कही राशन कार्ड बनवा कर दे रहे है तो कही परियोजना अधिकारी को निलंबित कर रहे को महज दिखावा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे