रायपुर

कमरे में घुसकर मोबाइल-नगदी चोरी
06-May-2022 7:45 PM
कमरे में घुसकर मोबाइल-नगदी चोरी

रायपुर, 6 मई। तेलीबांधा में रहने वाले एक युवक के कमरे में घुसकर किसी अज्ञात शख्स ने नगदी रकम दो हजार रुपये के साथ वहां बिस्तर में रखे दो नग मोबाइल फोन को चुरा लिया। मामले में शिकायत होने पर पुलिस जांच में जुटी। पुलिस ने बताया कि योगेश्वर साहू निवासी जय जवान चौक रविग्राम गली  के यहां गुरूवार के दिन अज्ञात शख्स ने वारदात को अंजाम दिया। 


अन्य पोस्ट