रायपुर
अरजन देव के शहीदी दिवस पर दशमेश सोसायटी ने बांटा शर्बत और छोले
06-May-2022 7:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई। दशमेश सेवा सोसायटी के सौजन्य से हर वर्ष की भांति शास्त्री चौक पर शहीदी के सरताज सिक्खों के पांचवे गुरु धन धन श्री गुरु अरजन देव जी के शहीदी पर्व मनाया। इस मौके पर कुलदीप जुनेजा और सोसायटी के सदस्यों ने राहगीरों को शर्बत(शबिल) और छोले वितरित किया। धूप से बचने के लिए लोगों से आग्रह किया इस अवसर पर दशमेश सेवा सोसायटी के समस्त सदस्य सहित परिवारजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे