रायपुर

शक्तिकेंद्र कार्यविस्तार योजना में 20 मई तक बूथों तक जाएंगे भाजपा नेता
05-May-2022 8:16 PM
 शक्तिकेंद्र कार्यविस्तार योजना में 20  मई तक बूथों तक जाएंगे भाजपा नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 मई। भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्य विस्तार योजना आज से शुरू हो गई। इसमें 20 मई तक प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी अपने मंडलों व बूथ केन्द्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रमुख पदाधिकारी शक्तिकेन्द्रों में विस्तारक के रूप में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से अपने बूथ व शक्ति केन्द्र को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

इस दरमियान जनता को छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल,  नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पश्चात देश में आए सकारात्मक परिवर्तन व उनके जनोपयोगी कार्य के बारे में विस्तार से बताएंगे साथ ही साथ विगत व  39 महीनों में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में जनता से  चर्चा कर उनकी बातें व समस्या जानेंगे।

   कार्य विस्तार योजना के तहत कल 5 मई से पूर्व मंत्री व विधायक,बृजमोहन अग्रवाल सदर बाजार,सांसद सुनील सोनी  निमोरा, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी शंकर नगर,  पूर्व विधायक नंदे साहू माना , भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू बिरगांव  में बैठक करेंगे।

 प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कुनकुरी के गजियाडीह शक्तिकेन्द्र व जामटोली बूथ, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा के तिफरा व शक्ति केंद्र कालिकानगर में, प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल जांजगीर-चांपा के पाली बूथ में, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय दुर्ग, सासंद अरूण साव बिलासपुर के बोदरी मंडल के ग्राम पिरैया में, विजय बघेल दुर्ग में, संतोष पाण्डेय कवर्धा  के सहसपुर-लोहारा बूथ में, प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुरूद शहर के बूथ में बैठक लेंगे।

 


अन्य पोस्ट