रायपुर
शादी घर में मारपीट, और तोडफ़ोड़
05-May-2022 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 मई। धरसींवा के मोहदा गांव में शादी कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट के बाद एक कार के शीशे तोड़ दिए। मामला गरमाने के बाद पुलिस ने शिकायत मिलते ही अपराध दर्ज किया। पुलिस ने बताया, कामता देवांगन ने आरोपी कोमल निर्मलकर, नागेश के खिलाफ में अपराध दर्ज किया। शाम के वक्त आरोपियों ने शादी कार्यक्रम के दौरान दीपक वर्मा और जय प्रकाश देवांगन से गाली गलौज की। विरोध करने पर कुछ देर बाद भवन के पास खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद मौके से भाग गए। मामले में लिखित शिकायत होने पर अपराध दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे