रायपुर
मध्य छत्तीसगढ़ में कल से फिर बढ़ेगा तापमान
05-May-2022 6:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 मई। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गरम और शुष्क हवा तथा दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा आ रही है।
कल 06 मई को प्रदेश के में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर अंधड भी चलने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे