रायपुर
ट्रेने बंद होने से छात्रों को हो रही दिक्कत: त्रिवेदी
05-May-2022 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 मई। पाठयपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने राज्य मे कई ट्रेनों को बंद किये जाने के विरोध में केंन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा के द्वारा प्रदेश में चलने वाली पेसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ के आम लोगों और छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। रायपुर और दुर्ग के छात्र जो पढ़ाई के लिए ट्रेन से आना-जाना करते हैं। ट्रेने कैंसल होने से छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडऱ रहा है। छात्रों को तेज गर्मी में घण्टों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके लिए रेल मंण्डल और केंद्र की मोदी सरकार को छात्र हित में विचार कर लोकल ट्रेनों को फिर से शुरू करना चाहिए। मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने ट्रेनें बंद करने का विरोध किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे