रायपुर
शाह से मिले रमन, आदिवासी हितों को लेकर विधेयक लाने कहा
29-Apr-2022 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 अप्रैल। पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों की समस्या को लेकर गृहमंत्री से चर्चा की। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने लिखा है कि आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। इस दौरान मात्रात्मक त्रुटि के कारण छत्तीसगढ़ के 25 लाख से अधिक वनवासी भाई-बहन संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं, उन्हें अधिकार दिलाने संबंधित विधेयक को गृहमंत्री से अगले लोकसभा सत्र मे लाने का आग्रह किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे