रायपुर

नांदगांव, दुर्ग और रायपुर में शाम-रात तक हल्की बारिश के संकेत
29-Apr-2022 6:01 PM
नांदगांव, दुर्ग और रायपुर में शाम-रात तक हल्की बारिश के संकेत

नवा रायपुर के झांझ जलाशय में उठती लहरों की कल-कल। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अप्रैल। भीषण गर्मी के तीन दिनों के बाद आज राहत भरी खबर है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में तापमान में कुछ कमी आएगी। क्योंकि इन शहरों के ऊपर बादलों का घेरा बन रहा है। इसके गहराते ही शुक्रवार शाम-रात तक इन शहरों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसी तरह से अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।

एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा रही है जबकि दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में कल दिनांक 29 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

प्रदेश के एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट