रायपुर

पोषण अभियान समिति, हर्षिता बनीं प्रदेश संयोजक
29-Apr-2022 3:57 PM
पोषण अभियान समिति,  हर्षिता बनीं प्रदेश संयोजक

रायपुर, 29 अपै्रल। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने महत्वपूर्ण पोषण अभियान को गति देने के लिए प्रदेश समिति की घोषणा की है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय को प्रदेश संयोजक और चन्नी वर्मा को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।
विष्णु देव साय की सहमति एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में प्रदेश समिति की घोषित की गई है।

हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती पोषण मिशन को गति प्रदान करने ये समिति प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों को सम्पूर्ण पोषण मिले एवं सुपोषित भारत में छत्तीसगढ़ में भी इसी उद्देश्य के साथ मिशन मोड में कार्य और इसकी निगरानी करेगी।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के विभिन जिलों से इसमें सदस्य को प्रतिनिधियों लिया गया है। रायपुर से प्रमुख रूप से सैय्यद रजा,,अमरजीत छाबडा आकाश विंग एवं जयंती पटेल को प्रदेश टीम में लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट