रायपुर

छत्तीसगढ़ी पहिनावा में आईं यशोदा, छत्तीसगढ़ी में ही शपथ ली
28-Apr-2022 5:30 PM
छत्तीसगढ़ी पहिनावा में आईं यशोदा, छत्तीसगढ़ी में ही शपथ ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28अप्रैल ।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा को छत्तीसगढ़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  यशोदा वर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद  ज्योत्सना महंत सहित संसदीय सचिव, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा के सचिव  दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

शपथ के बाद पत्रकारों से चर्चा में यशोदा ने अपने पहनावे पर कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी-बहू हूं। यह पहनावा छत्तीसगढ़ी की अस्मिता है। उन्होंने कहा कि 18 महीने का समय मिला है जो कम है लेकिन जितना हो सकेगा क्षेत्र का विकास करूंगी। महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करूंगी। घोषणा पत्र की तीन घोषणाएं तत्काल पूरी हो गईं हैं। बची हुई घोषणाएं जितनी जल्दी हो सके पूरा करेंगे।
 


अन्य पोस्ट