रायपुर
चाकू से जख्मी कर फरार बदमाश गिरफ्तार
28-Apr-2022 5:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 अप्रैल। एक युवक को चाकू से जख्मी कर फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। गुरूवार को संतोष कुमार बघेल को जख्मी कर फरार बदमाशों के पकड़े जाने का खुलासा किया। 26 अप्रैल को मामला थाने पहुंचा था। एक दिन पहले ही आरोपी महेश्वर दास मानिकपुरी उर्फ जस्सू, अनिल साहु एवं तुषार सारथी उर्फ मोंटू ने विवाद करते हुए प्रार्थी को चोट पहुंचाया था।
पुराने किसी बात को लेकर रंजीश भुनाने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद से फरार हो गए। पुलिस लगातार आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई थी। गुरूवार को आखिर में सभी को पकड़ा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे