रायपुर
मंत्रालय में जल संकट, 10 साल पुराने सभी वाटर कूलर खराब
27-Apr-2022 6:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अप्रैल। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कर्मचारी जल संकट से जूझ रहे हैं। महानदी भवन में लगे वाटर कूलर खराब हो गए हैं। चार साल से इन मशीनों के कैंडल बदले नहीं गए हैं।
मंत्रालय के हर फ्लोर में तीन से पांच वाटर कूलर लगे हैं। यह कूलर वर्ष 2012 में मंत्रालय शुरू होते समय लगाए गए थे। सूत्रों ने बताया कि एनआरडीए प्रशासन खराब मशीनों को सुधारने की कार्यवाही कर रहे हैं। साथ ही नई मशीनों के लिए टेंडर भी जारी किया गया है। इसके चलते बीते 10 दिनों से मंत्रालय में पीने की पानी की समस्या खड़ी हो गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे