रायपुर
पुरानी रंजिश के चलते दो गुट भिड़े
26-Apr-2022 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अप्रैल। पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर पत्थरबाजी से चोट पहुंचाया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। आजाद चौक पुलिस ने सोमवार को राजेश चौहान की रिपोर्ट पर बंशी साहू और मोहन साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। बाद में बंशी की शिकायत पर राजेश और उसके साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। दोनों पक्षों में 25 अप्रैल की रात करीब दस बजे पुरानी बात को लेकर विवाद गहरा गया। सभी एक मोहल्ले में ही रहते हैं।
पुरानी किसी बात पर दोनों पक्षों में मनमुटाव चल रहा है। पुरानी बात पर झगड़ा बढ़ते ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर चोट पहुंचाने की कोशिश की ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे