रायपुर
कांग्रेस का चिंतन शिविर 13 से उदयपुर में, किसानों की स्थिति पर हाईकमान बना रहा रिपोर्ट, कमेटी में सिंहदेव भी सदस्य
25-Apr-2022 6:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अपै्रल। कांग्रेस का बहुप्रतीक्षित चिन्तन शिविर राजस्थान के उदयपुर में 13 से 15 मई तक आयोजित होगा। शिविर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में किसानों के मुद्दे पर विस्तृत मंथन होगा। किसान के मुद्दे पर विस्तृत रिपोर्ट बनाने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी गठित की है, जिसका कन्वीनर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को बनाया गया है। इसमें हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को सदस्य बनाया है।
यह शिविर छत्तीसगढ़ में आयोजित करने सीएम भूपेश बघेल ने हाईकमान से कहा था। लेकिन एआईसीसी ने राजस्थान में करने का फैसला किया। इस सम्मेलन में सीएम भूुपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और एक-दो महामंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
इस शिविर में 2023 के विधानसभा और 24 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति बनने जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे