रायपुर

राज्य के 21 एथेनाल प्लांट से खरीदी का रास्ता साफ, अक्टूबर से होगी खरीदी
24-Apr-2022 6:42 PM
राज्य के 21 एथेनाल प्लांट से खरीदी का रास्ता साफ, अक्टूबर से होगी खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अप्रैल। केंद्र सरकार की नई अधिसूचना जारी होने के बाद  प्रदेश के 21 अन्य उत्पादकों के साथ  एथेनाल खरीदी का रास्ता साफ हो गया है।

केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इन उत्पादकों से कहा है कि वे अगले छह माह के भीतर अपने प्लांट में निर्देशित उपाय कर ले तो खरीदी की जा सकती है। केंद्र इस  समय छत्तीसगढ़ की 6 यूनिट से ही एथेनाल खरीद रहा है। ये प्लांट जरूरत पूरी नहीं कर पा रहे हैं। छत्तीसगढ़ को साल भर में 23.43 करोड़ लीटर की जरूरत है। इसे देखते हुए ही राज्य सरकार ने 21 अन्य उत्पादकों से भी खरीदी करने दबाव बनाया था। अब केंद्र ने ताजा आदेश के बाद अक्टूबर से इन प्लांट से भी खरीदी हो सकेगी। इन्हें 6 माह के भीतर आवेदन करना होगा। यह सुविधा ऐसी ईकाईयों को मिलेगी जिन्होंने फीड स्ट्राक जैसे चावल, गेहूं, जौ, मक्का, सोरघम, गन्ना, चीनी, चीनी सीरप, गन्ने का रस, हैवी शीरा, चुकंदर आदि के उत्पादन हेतु मौजूदा एथेनाल डिस्टीलेशन क्षमता में वृद्धि या नई डिस्टीलरी स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण किया हो या पर्यावरण अनुमति ली हो।

बता दें कि अभी डीजल, पेट्रोल में 10प्रतिशत एथेनाल मिलाने की अनुमति दी गई है। 2025 तक 20प्रतिशत,और 2030तक 30प्रतिशत मिलावट की अनुमति दी जानी है।


अन्य पोस्ट