रायपुर

शराब के नशे में धुत बेटे ने सगी मां के साथ किया दुष्कर्म
23-Apr-2022 7:37 PM
शराब के नशे में धुत बेटे ने सगी मां के साथ किया दुष्कर्म

रायपुर, 23 अप्रैल। खरोरा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना हुई। नशे में धुत बेटे ने अपनी सगी मां के साथ किया दुष्कर्म। आक्रोशित ग्रामीण ने आरोपी युवक को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात को खरोरा थाना ईलाके मे ग्राम कोसरंगी में रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत होकर रात को अपने घर पहुंच। साथ रहने वाली बहनें पड़ोस में गई हुई थी। आरोपी युवक ने मां को घर मे अकेला देख दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस बेटे को नौ माह कोख में रखने के बाद जन्म दिया , उसी बेटे ने मां इज्जत को तार - तार कर दिया।

पीडि़ता मां ने अगले दिन खरोरा थाना में जाकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया ।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण युवक को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। दूसरी ओर घटना के बाद से मां जहां सदमे की स्थिति में है । वहीं आरोपी की बहनें भी कुछ बोल नहीं पा रही हैं।


अन्य पोस्ट