रायपुर
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना
23-Apr-2022 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23अप्रैल। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है।
प्रदेश में आज उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा तथा दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आने की संभावना है। इस वजह से आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कल से वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।
प्रदेश के बस्तर संभाग में अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे