रायपुर
क्या यह गौ-हत्या नहीं!
22-Apr-2022 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। मोहबाबाजार के श्रीराम चौक स्थित चित्रकूट परिसर का यह दृश्य नगर निगम और विद्युत मंडल अमले की लापरवाही दर्शा रहा है। हाई वोल्टेज वाले खुले ट्रांसफार्मर और जमीन पर पड़े केबल से चिपककर चार मवेशियों और एक कुत्ते की मौत हो गई। पूरे शहर में ट्रांसफार्मर और केबल मेन्टेनेंस को लेकर अमले की उदासीनता देखी जा सकती है। जन शिकायतों के बाद भी अमला इन्हें नहीं सुधारता। ये तो बेजुबान जानवर थे। यदि आम लोग या बच्चे इस केबल के जद में पहुंचते तो एक गंभीर हादसा होना तय था। इस लापरवाही के लिए नगर निगम और विद्युत अमले पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे