रायपुर
अस्पताल के बाहर मारपीट
22-Apr-2022 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अप्रैल। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल के बाहर गुरुवार की रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। रात करीब 10 बजे एक युवक पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सरेराह चोट पहुंचाकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया शंकर खत्री नामक युवक से ललित यादव और उसके कुछ दोस्तों ने मारपीट की।
शंकर रोज की तरह अपने किसी काम से निकला था तभी किसी पुरानी रंजिश को लेकर ललित यादव ने रास्ता रोक लिया। जबरन गाली गलौज करने लगा जब शंकर ने इसका विरोध किया तो ललित अपने और दोस्तों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर शंकर की मौके पर बेदम पिटाई कर दी। लात घुसा से चोट पहुंचाया। युवक ने फौरन घटना बाद थाना आकर ललिता और उसके साथियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे