रायपुर
सिविल लाइन इलाके से नाबालिग लापता
22-Apr-2022 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अप्रैल। तेलीबांधा में रहने वाली एक नाबालिग के सिविल लाइन इलाके से लापता होने की घटना सामने आई है। 12 वर्षीय नाबालिक के अचानक से गायब हो जाने के बाद उसके घर वालों ने सिविल लाइन थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के बताए अनुसार, नाबालिग काम के सिलसिले में बाहर जाना है कहकर घर से निकली थी लेकिन उसके बाद दोबारा लौटकर नहीं है। घर वालों ने फोन में संपर्क करके देखा लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका। रात तक घर नहीं आने के बाद परिजनों ने आसपास के परिचितों से संपर्क किया लेकिन नाबालिग के बारे में कोई खबर नहीं मिली। शुक्रवार को थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे