रायपुर
फाफाडीह से डीआरएम ऑफिस तक फ्लाई ओव्हर बनाने जुनेजा ने गडकरी को ज्ञापन सौंपा
21-Apr-2022 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अप्रैल। विधायक कुलदीप जुनेजा ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सी.आर.एफ.फंड से फ्लाई ओवर निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कुलदीप ने फाफाडीह गंज थाना चौक से वाल्टेयर रेलवे लाइन में ट्राफिक समस्या को कम करने हेतु सी.आर.एफ.फंड से सिंगल कॉलम फ्लाई ओवर निर्माण करने हेतु निवेदन किया है। यदि यह फ्लाई ओवर निर्माण होता है तो वहां ट्रैफिक की समस्या से जनता को राहत मिलेगी और उनका समाया बचेगा।
इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि आए दिन क्षेत्र में सकरी सडक़ के कारण क्षेत्रवासियों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ता था यदि वहां फ्लाई ओवर निर्माण होता है तो जनता को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगा और उनका समय बचेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे