रायपुर
सवा किलो गांजा के साथ आरोपी बंदी
20-Apr-2022 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अप्रैल। गुढिय़ारी पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुडिय़ा बनाकर गांजा बेच रहा था। मुखबीर की सूचना मिलते ही मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। गांजा कारोबार करने के दौरान उसके पास से बिक्री की नगदी रकम करीब 3 हजार रुपये भी जब्त किए। पुलिस ने बताया आरोपी का नाम सूरज ठाकुर है।
शाम के वक्त झाबक पेट्रोल पंप के पास आरोपी के संदिग्ध कारोबार के बारे में सूचना मिली थी। इसी दौरान गश्त टीम को भेजकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के निशानदेही में उसके ठिकाने से सवा किलो गांजा बरामद किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे